रुदौली सर्किल क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग एन एच 27 हादसों का हब बनता जा रहा है जिसमें संकेतक विहीन अवैध कट व विपरीत दिशा से चलते वाहन दुर्घटना की मुख्य वजह बनते जा रहे है।
वहीं पुलिस दुर्घटना पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है हाल ही में पटरंगा थाना क्षेत्र में 2 दर्जन से अधिक सवारियों को ले जा रही पिकअप पलटी थी जिसमें 1 दर्जन से अधिक लोग घायल हुए थे इसी तरह रानीमऊ चौराहा दुर्घटना का डेंजर जोन बनता जा रहा है अभी कल ही अवधेश ढाबा के समीप बड़ी दुर्घटना हुई जिसमें चार लोगों की मृत्यु हो गई वही क्षेत्र के ढाबों पर पार्किंग ना होने से सड़कों पर खड़े वाहन की वजह से अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं कई बार प्रशासन की ओर से ढाबा संचालकों के ऊपर कार्यवाही भी हुई लेकिन फिर भी जाने किसकी सय से ढाबा संचालक अवैध तरह से वाहनों को सड़क पर खड़ा करवाते हैं और पुलिस इनपे अंकुश लगा पाने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है।