रुदौली, अयोध्या। थाना क्षेत्र के बिजड़ी गांव में आम के पेड़ से लटके मिले महिला के शव के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है पति और सास ने ही मिल कर बहू की हत्या कर शव पेड़ से लटका दिया था और पुलिस को भ्रमित करने का प्रयास किया था इस मामले में पति और सास को गिरफ्तार कर लिया गया है शुक्रवार को ग्राम बिजड़ी में संदेहास्पद स्थिति में दो बच्चों की मां का शव आम के पेड़ से लटका हुआ मिला था महिला अमरावती के पति लालता प्रसाद यादव ने ही पुलिस से उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसके बाद पुलिस द्वारा उसका मोबाइल ट्रेस करने पर महिला का लोकेशन एक गन्ने के खेत में मिला पुलिस के पहुंचने पर पुलिस ने पाया कि एक महिला का शव आम के पेड़ से लटकता हुआ मिला किला चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि दहेज समेत विभिन्न धाराओं में वांछित ग्राम बिजड़ी निवासी मृतका के पति लालता प्रसाद पुत्र राम धीरज व सास भिखना पत्नी राम धीरज को रविवार को गौहन्ना मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया है दोनों को न्यायालय भेज दिया गया है।