रुदौली-अयोध्या। आगामी त्योहारों को लेकर जनता को सुरक्षा का एहसास कराने एवं अपराधियों पर अंकुश रखने की मंशा शनिवार को शाम पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर व पुलिस क्षेत्राधिकारी रुदौली सत्येंद्र भूषण तिवारी व रुदौली कोतवाल देवेंद्र सिंह ने पुलिस बल के साथ कोतवाली क्षेत्र में पैदल गस्त किया पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर ने सिपाहीयों को निर्देशित किया कि वह अपने-अपने हलकों में दिन के साथ-साथ विशेषकर रात के समय सतत भ्रमण सील रहे संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनी नजर रखें गश्त के दौरान लोगों से नशा से दूर रहने तथा बाइक चलाते समय हेलमेट लगाकर चलाने की अपील भी की इस दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक ललन सिंह राठौर, किला चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार यादव, नया गंज चौकी प्रभारी अविनाश चंद्र, भेलसर चौकी प्रभारी देवेश त्रिवेदी, सुजानगंज चौकी प्रभारी विनय यादव, उपनिरीक्षक जय सिंह, प्रमोद यादव, सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।