परिवारिक कलह के चलते ग्राम सभा बिहारा के एक व्यक्ति ने फांसी लगा ली
परिवारिक कला के चलते ग्राम सभा बिहारा के एक व्यक्ति ने फांसी लगा ली। जानकारी के अनुसार चंद्रभान पाल पुत्र रामदीन पाल जो कि पेशे से अयोध्या में मजदूरी करता था।कल शाम को होली मनाने अपने गांव बिहारा आया था।और रात में ही पति-पत्नी के आपसी झगड़े इस हद तक पहुंच गया कि उसने रात में ही फांसी लगा ली। जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी गई। मां कामाख्या धाम चौकी प्रभारी आशीष सिंह ने मौके पर पहुंचकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। चौकी प्रभारी आशीष सिंह ने बताया की आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।