रुदौली विकासखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोटरा के प्रधान व पंचायत सचिव की लापरवाही से विद्यालय जाने वाले बच्चों को बड़ी परेशानी उठानी पड़ती है, जब वो घर से विद्यालय के लिए निकलते हैं तो वहीं भरे गंदे पानी में गिर जाते हैं कपड़ा गंदा हो जाता है किताबे भीग जाती हैं कभी कभी चोटिल भी हों जाते हैं।
वहीं उक्त ग्राम वासियों को भी बड़ी परेशानी उठानी पड़ रही है बतादे कि पिछले कई महीनों से गांव के मुख्य मार्ग पर गंदा पानी भरा हुआ है जिसकी शिकायत उपजिलाधिकारी रुदौली स्वप्निल यादव से की गई थी। जिसके बाद भी ग्रामीणों की समस्या का समाधान नहीं हुआ।
वहीं समस्याओं का समाधान न होने पर ग्रामीणों ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से कलेक्ट्रेट अयोध्या व मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।