मणिपुर में 19 जुलाई को दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाने का वीडियो वायरल हुआ था अब ऐसी ही एक घटना पश्चिम बंगाल के मालदा में सामने आई है यहां भीड़ ने दो महिलाओं की पिटाई की, फिर उन्हें अर्धनग्न कर दिया गया BJP के IT सेल हेड अमित मालवीय ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया ये घटना 19 जुलाई की है जिसका वीडियो 22 जुलाई को सामने आया।
वीडियो आया सामने
वीडियो में देखा जा सकता है कि महिलाओं का एक समूह दो महिलाओं को घेरे हुए है उनके बाल खींचकर चप्पलों से पिटाई की जा रही है इसके बाद उनके बुरी तरह से कपड़े फाड़ दिए गए फिलहाल पुलिस की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
दोनों महिलाएं आदिवासी
अमित मालवीय के मुताबिक, यह घटना मालदा के बामनगोला पुलिस स्टेशन के पाकुआ हाट इलाके में हुई। दोनों पीड़ित महिलाएं आदिवासी हैं। मालवीय ने आरोप लगाया कि, जब उनकी पिटाई हो रही थी और कपड़े उतारे जा रहे थे तो पुलिस वहां मूकदर्शक बनी खड़ी हुई थी।
चुनाव के दौरान हुए कई मामले
पश्चिम बंगाल में महिलाओं के साथ अभद्रता का यह पहला मामला नहीं है पंचायत चुनाव में हिंसा के दौरान भी एक महिला को निर्वस्त्र कर उसकी परेड निकाली गई थी 21 जुलाई को हुगली जिले से BJP सांसद लॉकेट चटर्जी ने बताया कि 8 जुलाई को पंचायत चुनाव के दौरान TMC कार्यकर्ताओं ने एक भाजपा उम्मीदवार के साथ यौन उत्पीड़न किया था यह घटना हावड़ा जिले के दक्षिण पंचला इलाके में हुई थी।
महिला ने की थी शिकायत
मामले पर पीड़ित महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी पीड़ित द्वारा दर्ज की गई FIR के अनुसार, TMC उम्मीदवार हिमंत रॉय ने अन्य लोगों के साथ मिलकर मतदान केंद्र पर महिला के साथ पहले मारपीट की फिर कुछ लोगों ने साड़ी फाड़ी महिला का आरोप है कि उसे नग्न होने के लिए मजबूर किया और सरेआम छेड़छाड़ की गई।
ट्वीट कर जारी किया वीडियो
BJP के IT सेल हेड अमित मालवीय ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि पश्चिम बंगाल में आतंक का कहर जारी है।मालदा के बामनगोला पुलिस स्टेशन के पाकुआ हाट इलाके में दो आदिवासी महिलाओं को नग्न किया गया, प्रताड़ित किया गया और बेरहमी से पीटा गया, जबकि पुलिस मूकदर्शक बनी रही।
ममता का दिल 'टूट' जाना चाहिए
अमित मालवीय ने आगे लिखा यह खौफनाक घटना 19 जुलाई की सुबह घटी महिला सामाजिक रूप से हाशिए पर रहने वाले समुदाय से थी और एक उन्मादी भीड़ उसके खून की प्यासी थी यह एक ऐसी त्रासदी की ओर ले जा रहा था जिससे ममता बनर्जी का दिल 'टूट' जाना चाहिए था और वह केवल आक्रोश जताने के बजाय कार्रवाई कर सकती थीं, क्योंकि वह बंगाल की गृह मंत्री भी हैं लेकिन उसने कुछ नहीं करने का फैसला किया न तो उन्होंने इस बर्बरता की निंदा की और न ही दुख और पीड़ा व्यक्त की क्योंकि इससे एक मुख्यमंत्री के रूप में उनकी खुद की विफलता उजागर होती लेकिन एक दिन बाद, उसने खूब आँसू बहाए और ब्लू मर्डर चिल्लाया, क्योंकि यह राजनीतिक रूप से समीचीन था।