मवई अयोध्या।पटरंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत गेरौंडा गांव में दीवार बनाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर शांति भंग की धारा में चालान कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात में न्यायालय में विचाराधीन आबादी की भूमि पर जबरन दीवार बनाने को लेकर दो पक्षों में विवाद होने लगा और दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने ले आई और शांति भंग की धारा में चालान कर दिया।वहीँ एक पक्ष के अमरेश कुमार पुत्र तुलसीराम व दूसरे पक्ष से रामशंकर पुत्र रामनाथ को चोटे आई है।
इस संबंध में पटरंगा थानाध्यक्ष नीरज सिंह ने बताया एक पक्ष के संदीप कुमार अमरेश कुमार पुत्रगण तुलसीराम व दूसरे पक्ष के राम सनेही व राम शंकर पुत्रगण रामनाथ को शांति भंग की धारा में चालान कर न्यायालय भेज दिया है।