मवई अयोध्या। पैसे लेनदेन के विवाद में गोली मारने की पुलिस को झूठी सूचना देना प्रधानपति को मंहगा पड़ गया।गोली मारने की झूठी सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बताते चलें की पटरंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत होलूपुर के प्रधान प्रतिनिधि दीपचंद्र यादव ने शुक्रवार की शाम 6:30 बजे पुलिस को सूचना दिया कि पठान पुरवा के नूर आलम ने मुझे गोली मार दी है लेकिन किसी तरह भागकर जान बचाई। सूचना पर मवई व पटरंगा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुँचकर देर शाम तक जांच पड़ताल में जुटी रही। और जानकारी मिली की मवई थाना क्षेत्र के पठान पुरवा निवासी नूर आलम की मौरंग गिट्टी की दुकान है उसके यंहा से प्रधानपति ने 43 हजार रुपये का सामान लिया था और नही दे रहा था,वंही दीप चंद्र ने पैसा देने के लिए नूर आलम को नटवीर बाबा के पास बुलाया और पैसे के लेनदेन को लेकर वाद विवाद होने लगा। नूर आलम को पैसे न देना पड़े और झूठे मामले में फंसाने के उद्देश्य से दीपचंद्र यादव ने झूठी कहानी रच डाली और पुलिस को झूठी सूचना दे दी।जिससे पुलिस घंटो हलकान रही।
इस संबंध में पटरंगा थानाध्यक्ष ओम प्रकाश ने बताया कि प्रधानपति द्वारा झूठी सूचना देने व अफवाह फैलाने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके विरुद्ध धारा 151, 107,116 सीआरपीसी में न्यायालय भेज दिया गया है।