अयोध्या। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पुलिस उपमहानिरीक्षक अयोध्या द्वारा सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन में थाना रौनाही पुलिस टीम व थाना कोतवाली अयोध्या पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब की तस्करी की रोकथाम व वाहन चोरो के सम्बन्ध में वार्ता एवं विचार विमर्श के दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति लखनऊ की तरफ से चण्डीगढ़ से एक लाल रंग के महिन्द्रा ट्रैक्टर ट्राली में जिसपर बल्ली लदी हुई है उसी के अन्दर अवैध अंग्रेजी शराब बेचने के लिए बिहार लेकर जा रहे है यदि आप लोग सतर्कता पूर्वक चेकिंग करे तो पकड़े जा सकते है, इस सूचना पर उक्त पुलिस टीम लखनऊ फैजाबाद हाइवे पर फिरोजपुर के पास ट्रैक्टर ट्राली आने का इन्तजार करने लगे, कुछ समय पश्चात् आने जाने वाले वाहनो की रोशनी में लखनऊ की ओर से लाल रंग का एक ट्रैक्टर जिसकी ट्राली में बल्ली लदी हुई थी, जिसे एक बारगी घेर धार कर रोक लिया गया, जिसमें दो व्यक्ति मौजूद मिले जिनसे नाम पता पूछा गया तो अपना नाम क्रमशः 1. नरपेन्द्र s/o सत्यवीर सिंह निवासी रूपुरा थाना सूरजगढ़ जिला झुंझुनू राजस्थान 2. अजय S/O बलराज सिंह निवासी मिजपुर खेरी थाना बरोदा जिला सोनीपत हरियाणा बताये। जिनसे ट्रैक्टर के कागजात मागे गये तो दिखाने से कासिर रहे। ई चालान एप से ट्रैक्टर पर अंकित नं0 UP21AP7287 को चेक किया गया तो उक्त नम्बर हीरो मोटर साइकिल सी. डी. डीलक्स जो हरपाल सिंह S/O बट्टू सिंह 142 डोड राजपुर बिलारी मुरादाबाद के नाम पंजीकृत होना पाया गया, भिन्नता होने पर कड़ाई से पूछताछ की गयी तो उक्त दोनो व्यक्तियो ने बताया कि हम लोग चण्डीगढ़ से इसी ट्राली मे बने बाक्स नुमा टैन्क में अवैध अंग्रेजी शराब जो केवल चण्डीगढ में ही बेचने के लिए अथराइज है, को भरकर अधिक लाभ लेने के चक्कर में बल्ली से ढक्कर बिहार में बेचने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस टीम द्वारा ट्रैक्टर ट्राली को चेक किया गया तो उसमें कुल 178 पेटी अंग्रेजी शराब नाजायज विभिन्न ब्रान्ड की बरामद हुई। अभियुक्त गण नरपेन्द्र व अजय उपरोक्त को समय 03.10 बजे बजाफ्ता बकायदा पुलिस हिरासत में लेकर ट्रैक्टर नं0 UP21AP7287 मय ट्राली य बरामद शुदा 178 पेटी नाजायज अंग्रेजी शराब को थाना रौनाही में दाखिल कर मु0अ0सं0 65/23 धारा 60/63/72 आबकारी अधि0 व 419, 420, 467, 468 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया अभियुक्त गण के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।