पूरा बाजार अयोध्या थाना महाराजगंज क्षेत्र के पुलिस चौकी पूरा बाजार अंतर्गत ग्राम भदौली के मजरे पिठिया में घास चरने गई भैंस के मुंह में बम फट जाने से भैंस का जबड़ा उड़ गया ग्रामीणों ने बताया कि इस तरह के बम का उपयोग जंगली सूअर मारने के लिए शिकारी करते हैं उन्हीं लोगों ने बम रखा होगा घास चरने के समय भैंस के मुंह में आ गया होगा चौकी प्रभारी पूरा बाजार राम प्रकाश मिश्र ने बताया कि घटना की सूचना मिली है मौके पर जाकर भैंस का इलाज कराया तथा बम रखने वाले की तलाश की जा रही है भैंस राम कुमार उर्फ लब्डू की है रामकुमार उर्फ लड्डू ने बताया कि उसकी आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है पशुपालन करके किसी तरह जीवन यापन कर रहे थे अब उनके पास इतनी पूजी नहीं है कि दूसरी भैंस खरीद सकें घर में जो रुपया था वह भैंस के इलाज में लग जा रहा है फिर भी भैंस को बचने की उम्मीद कम ही है।