पूराकलन्दर, अयोध्या। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी नियन्त्रण हेतु चलाये जा रहे, अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर के कुशल निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण मे शुक्रवार को वर्क शाप से मधुपुर जाने वाले रास्ते से 800 मीटर पुलिया से 100 मी0 पहले थानाध्यक्ष के नेतृत्व में थाना पूराकलन्दर की पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 522/23 धारा 147.148.149.302.307. 308. 506. 34. 120बी आईपीसी से सम्बन्धित अभियुक्त 1.अनुभव सिंह उर्फ गोलू सिंह पुत्र अरूण कुमार सिंह उम्र 23 वर्ष निवासी खिरिया थाना वजीरगंज जिला गोन्डा को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।