सोहावल-अयोध्या।गुरुवार को आयोजित कैंप का मुख्य उद्देश्य जवानों की स्मृति को जीवंत रखने जरूरतमंदों को रक्त की सहायता प्रदान करना देशभक्ति की भावना को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य रहा। समय-समय पर दि आयुष्मान फाउंडेशन की तरफ से बच्चों की शिक्षा के लिए गांव गांव निशुल्क कोचिंग सेंटर खुलवाना बहनों की शादी में आर्थिक सहयोग बक्सा सिलाई मशीन अलमारी से सहयोग करना आग लगे और घर गिरने जैसी प्राकृतिक आपदा में आर्थिक राशन कपड़ा अदि सहयोग करना ठंड में कंबल एवं गर्म कपड़ों का वितरण करना आदि शामिल है। संस्थापक पवन पटेल ने बताया कि हम अपने सहयोगियों के साथ पिछले 6 वर्ष से पंकज पांडे धनंजय सिंह राहुल गुप्ता बिंदेश्वरी प्रसाद सुशील मिश्रा गांधी पांडे प्रदुम गुप्ता आदि के साथ जनपद के गांव-गांव भ्रमण कर आर्थिक रूप से कमजोर और परेशान लोगों का सहयोग किया जाता है। इस शिविर के अतिथि चौकी प्रभारी चन्द्रहास मिश्रा ने कहा कि रक्तदान से जिंदगी बचाई जाती हैं।यहां कुल 35 लोगों ने रक्तदान किया जिसमें मुख्य रूप से मौजूद रहे वरिष्ठ समाजसेवी राजेश चौबे, आकाश गुप्ता, मो0 अहद ,उपाध्यक्ष राहुल गुप्ता, मयंक श्रीवास्तव ।जिले से आई चिकित्सकों की टीम में डॉ बीनू सिंह , ममता खत्री , विंदेश्वरी प्रसाद, प्रिया तिवारी, जेपी सिंह आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट -अफरोज अहमद