मवई,अयोध्या। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सदस्यता अभियान के तहत अयोध्या जिले के मवई द्वारा सिठौली एवं भट्टमऊ के जय हनुमान बालिका इंटर कॉलेज एवं स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल में 1000 छात्र छात्राओं को अभाविप की सदस्यता ग्रहण कराई गई जिसमें राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ऋषभ गुप्ता ने सदस्यता के निमित्त छात्रों को संबोधित किया बताया विद्यार्थियों में राष्ट्र निर्माण की अलख जीवित रखना अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का मुख्य उद्देश्य है आप सभी सदस्यता ग्रहण कर राष्ट्र के पुनर्निर्माण में अपना योगदान प्रदान करे । इस अवसर कॉलेज के प्रधानाचार्य सरोज वर्मा एवं अन्य शिक्षकों को अभाविप की सदस्यता ग्रहण कराई गई ।इस अवसर पर जिला संयोजक मोहित साहू तहसील प्रमुख अमन वर्मा नगर उपाध्यक्ष अभिषेक द्विवेदी तहसील संयोजक अनिल यादव , नगर सह मंत्री आशुतोष गुप्ता एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।