Mon, 20 Jul 2026
Breaking News
: “मेरे जनाजे पर सभी को आना है…” — इंस्टाग्राम स्टेटस के बाद युवती ने खाया जहर, मौत | : “लाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: Yogi Adityanath” | : सपा सांसद अफजाल अंसारी का बड़ा हमला—UP की कानून व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल | : अयोध्या में कमाल अहमद बने भारतीय किसान यूनियन (धर्मेन्द्र) के जिला अध्यक्ष | : अयोध्या में राष्ट्रीय जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) का 7वाँ स्थापना दिवस, पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित | रूदौली अयोध्या : परमीट की आड़ में खुलेआम अवैध खनन, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल | : कानपुर में दिल दहला देने वाला डंपर हादसा, युवक की दर्दनाक मौत,70 मीटर तक घिसटता रहा शव, पूरी घटना CCTV में कैद | : अम्बेडकरनगर: जबरन मकान गिराने का मामला पकड़ा तूल, डीएम ने लिया संज्ञान | : दुर्गा विसर्जन जुलूस में हुई हिंसा का फैसला, मुख्य आरोपी सरफराज को फांसी, 9 दोषियों को उम्रकैद,22 वर्षीय राम गोपाल मिश्रा की हत्या का मामला | : प्रेमी संग मिलकर रचा खून का खेल, पति की हत्या से पर्दा उठा तो दंग रह गई पुलिस! | : “मेरे जनाजे पर सभी को आना है…” — इंस्टाग्राम स्टेटस के बाद युवती ने खाया जहर, मौत | : “लाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: Yogi Adityanath” | : सपा सांसद अफजाल अंसारी का बड़ा हमला—UP की कानून व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल | : अयोध्या में कमाल अहमद बने भारतीय किसान यूनियन (धर्मेन्द्र) के जिला अध्यक्ष | : अयोध्या में राष्ट्रीय जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) का 7वाँ स्थापना दिवस, पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित | रूदौली अयोध्या : परमीट की आड़ में खुलेआम अवैध खनन, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल | : कानपुर में दिल दहला देने वाला डंपर हादसा, युवक की दर्दनाक मौत,70 मीटर तक घिसटता रहा शव, पूरी घटना CCTV में कैद | : अम्बेडकरनगर: जबरन मकान गिराने का मामला पकड़ा तूल, डीएम ने लिया संज्ञान | : दुर्गा विसर्जन जुलूस में हुई हिंसा का फैसला, मुख्य आरोपी सरफराज को फांसी, 9 दोषियों को उम्रकैद,22 वर्षीय राम गोपाल मिश्रा की हत्या का मामला | : प्रेमी संग मिलकर रचा खून का खेल, पति की हत्या से पर्दा उठा तो दंग रह गई पुलिस! | : “मेरे जनाजे पर सभी को आना है…” — इंस्टाग्राम स्टेटस के बाद युवती ने खाया जहर, मौत | : “लाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: Yogi Adityanath” | : सपा सांसद अफजाल अंसारी का बड़ा हमला—UP की कानून व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल | : अयोध्या में कमाल अहमद बने भारतीय किसान यूनियन (धर्मेन्द्र) के जिला अध्यक्ष | : अयोध्या में राष्ट्रीय जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) का 7वाँ स्थापना दिवस, पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित | रूदौली अयोध्या : परमीट की आड़ में खुलेआम अवैध खनन, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल | : कानपुर में दिल दहला देने वाला डंपर हादसा, युवक की दर्दनाक मौत,70 मीटर तक घिसटता रहा शव, पूरी घटना CCTV में कैद | : अम्बेडकरनगर: जबरन मकान गिराने का मामला पकड़ा तूल, डीएम ने लिया संज्ञान | : दुर्गा विसर्जन जुलूस में हुई हिंसा का फैसला, मुख्य आरोपी सरफराज को फांसी, 9 दोषियों को उम्रकैद,22 वर्षीय राम गोपाल मिश्रा की हत्या का मामला | : प्रेमी संग मिलकर रचा खून का खेल, पति की हत्या से पर्दा उठा तो दंग रह गई पुलिस! |

: बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा अपने परिवार और रिश्तेदारों समेत दो दिवसीय अयोध्या दौरे पर पहुंचे

Santosh Kumar Yadav / Sun, Jun 8, 2025 / Post views : 57

Share:
अयोध्या। बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा अपने परिवार और रिश्तेदारों समेत दो दिवसीय अयोध्या दौरे पर पहुंचे।यहाँ पर राम लला व हनुमानगढ़ी दर्शन सरयू स्नान और राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के जन्मोत्सव में शामिल होगे।शहर के सर्किट हाउस में डिप्टी सीएम को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर। भाजपा नेताओं ने स्वागत किया।विजय कुमार सिन्हा ने कहा आज शक्ति की भूमि से भक्ति की भूमि पर आए हैं। भगवान राम हम सब के मां भारती के संतानों के इष्ट हैं। उनका दर्शन करना है।जय श्री राम से जय सियाराम तक हमारी कामना है भगवान राम मां जानकी के धरती पर पधारे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या सीतामढ़ी से जनकपुर तक बना रहे हैं कॉरिडोर। हर राम भक्त को आनंद प्रदान करेगा।लालू प्रसाद यादव द्वारा तेजस्वी यादव को पार्टी और परिवार से निकालने पर बोले विजय कुमार सिन्हा, कहा नकारात्मक परिवेश में जो बना रहना चाहते हैं और जब अवसर मिलता है कुछ कर नहीं पाते हैं लेकिन बोली और गोली से वह चर्चा में रहेंगे ही। सोशल मीडिया पर एक नई फौज है जो उनको हाईलाइट करती है और कंटेंट डालती है...पप्पू और अप्पू दोनों सोशल मीडिया पर सिर्फ जीवित है। उनका अपना कोई विजन और कार्य नहीं है जिसके बदौलत उनकी पहचान बन सके।बिहार के चुनाव पर विजय कुमार सिन्हा ने कहा बिहार की जनता जानती है जो चार्टर्ड विमान पर बर्थडे मनाता है जो सावन में और नवरात्रि में सनातन के संतानों को लज्जित करता हो ऐसे लोग कभी आम लोगों के हृदय में सम्मान के योग्य नहीं हो सकते। बिहार का मन मिजाज बना है देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोनों के नेतृत्व में बिहार की जनता फिर से जंगलराज को गुंडाराज में तब्दील नहीं होने देगा। मुजफ्फरपुर में बलात्कारियों के घर पर चला बुलडोजर।बलात्कारियों ने 2 घंटे के अंदर सरेंडर किया।यूपी के सीएम योगी के बुलडोजर को बिहार में उतारने पर विजय कुमार सिन्हा ने कहा हर अच्छे कार्य को स्वीकार करना चाहिए।आज उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है।वही एनडीए और इंडी गठबंधन पर बोलते हुए विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि एनडीए गठबंधन वर्षों वर्ष से है। यह नेचुरल गठबंधन है। इंडी गठबंधन में भ्रष्टाचार्यों की एक पूरी जमात है। यह लोग अपने-अपने भ्रष्ट कार्यों से अर्जित संपत्ति को बचाने के लिए गठबंधन करते हैं लेकिन एनडीए गठबंधन विकास के लिए होता है ये सेवा के भाव से सेवक के रूप में काम करते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें