अयोध्या । अयोध्या में बड़े ही धूमधाम से बकरीद का त्यौहार मनाया जा रहा है बकरीद त्यौहार पर एसएसपी राजकरण नैय्यर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस टीम के साथ अलर्ट आप को बता दें देशभर में ईद-उल-अजहा (बकरीद) मनाया जा रहा है वही जनपद अयोध्या में बकरीद का त्यौहार सकुशल संपन्न कराने के लिए एसएसपी राजकरण नैय्यर अपनी पुलिस टीम के साथ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हाई अलर्ट मुस्लिम समाज के लोग यह त्योहार हर साल बड़े उत्साह और भव्यता के साथ मनाते हैं. यह इस्लामिक चंद्र कैलेंडर के अनुसार मनाया जाता है, आमतौर पर ज़ुलहिज्जा की 10 तारीख को, जो इस्लामिक कैलेंडर का 12वां या आखिरी महीना होता है, इस दिन इसे मनाया जाता है बकरीद, बख़रीद, ईद अल-अधा, ईद-उल-जुहा, ईद क़ुर्बान, क़ुर्बान बयारामी, ग्रेटर ईद और ईद-अल-कबीर सहित विभिन्न नामों से जाना जाने वाला, ईद-उल-अजहा बलिदान का त्योहार है जो अल्लाह के प्रति पैगंबर इब्राहिम की इच्छा और भक्ति की याद दिलाता है बकरीद “बलिदान का त्यौहार है एसएसपी अयोध्या राजकरण नैय्यर द्वारा ईद_उल_अजहा/बकरीद त्यौहार के दृष्टिगत कानून एवं शांति व्यवस्था को बनाए रखने हेतु जनपद के प्रमुख मस्जिदों, संवेदनशील स्थानों व ईदगाह का निरीक्षण कर, ड्यूटी पर मौजूद संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है।