रुदौली, अयोध्या। सरकार की मंशा से बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से संचालित स्कूलों में पंजीकृत बच्चों को दोपहर में भोजन वितरित करने के लिए एमडीएम योजना संचालित की जाती है। जिससे बच्चे दोपहर में मिन्यू के हिसाब से भोजन करते हैं। वहीं कंपोजिट विद्यालय सरैठा में बच्चों के भोजन के लिए कोटेदार द्वारा पूरा खाद्यान्न ही नहीं देने का आरोप है। तो बच्चों को भर पेट भोजन कहां से मिल पाएगा। वहीं कंपोजिट विद्यालय सरैठा के प्रधानाध्यापक नानक शरन का कहना है कि उन्होंने तहसील से लेकर जिले तक सभी आला अधिकारियों से शिकायत किया है। लेकिन शिकायत का कोई भी निष्कर्ष अभी तक नहीं मिला।