Sun, 20 Sep 2026
Breaking News
उत्तराखंड के 100 ट्रेक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग : CM धामी ने अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ | मायावती ने UPI शुल्क/स्मार्ट स्कूल योजना पर उठाए सवाल : बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात | गनौली में 10 दिवसीय सर्वे-सट्टा सुधार मेले का शुभारंभ : किसानों की समस्याओं का होगा त्वरित निस्तारण | वाराणसी में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन : पीएम मोदी को भेजे 17 सवालों का पत्र | उन्नाव: स्कूल के बाहर बंधी मिली भैंसें : BSA के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्था की पोल | अयोध्या में रामकथा संग्रहालय की तैयारियां तेज : 10 अक्टूबर से 20 गैलरी के लिए टेंडर | राम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर फिर सवाल : पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने मांगा स्पष्टीकरण; ट्रस्ट ने दावों का किया खंडन | अमेठी में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ : नई जिला कार्यकारिणी ने ली शपथ, डॉक्टरों के हित में आवाज उठाने का संकल्प | हरिद्वार में गणेश उत्सव की तैयारियां तेज : बाजारों में पहुंचीं आकर्षक प्रतिमाएं | बहराइच में भीषण सड़क हादसा : डंपर से टकराई कानपुर डिपो की रोडवेज बस, महिला परिचालक समेत 4 घायल | उत्तराखंड के 100 ट्रेक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग : CM धामी ने अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ | मायावती ने UPI शुल्क/स्मार्ट स्कूल योजना पर उठाए सवाल : बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात | गनौली में 10 दिवसीय सर्वे-सट्टा सुधार मेले का शुभारंभ : किसानों की समस्याओं का होगा त्वरित निस्तारण | वाराणसी में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन : पीएम मोदी को भेजे 17 सवालों का पत्र | उन्नाव: स्कूल के बाहर बंधी मिली भैंसें : BSA के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्था की पोल | अयोध्या में रामकथा संग्रहालय की तैयारियां तेज : 10 अक्टूबर से 20 गैलरी के लिए टेंडर | राम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर फिर सवाल : पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने मांगा स्पष्टीकरण; ट्रस्ट ने दावों का किया खंडन | अमेठी में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ : नई जिला कार्यकारिणी ने ली शपथ, डॉक्टरों के हित में आवाज उठाने का संकल्प | हरिद्वार में गणेश उत्सव की तैयारियां तेज : बाजारों में पहुंचीं आकर्षक प्रतिमाएं | बहराइच में भीषण सड़क हादसा : डंपर से टकराई कानपुर डिपो की रोडवेज बस, महिला परिचालक समेत 4 घायल | उत्तराखंड के 100 ट्रेक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग : CM धामी ने अभियान दल को किया फ्लैग ऑफ | मायावती ने UPI शुल्क/स्मार्ट स्कूल योजना पर उठाए सवाल : बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात | गनौली में 10 दिवसीय सर्वे-सट्टा सुधार मेले का शुभारंभ : किसानों की समस्याओं का होगा त्वरित निस्तारण | वाराणसी में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन : पीएम मोदी को भेजे 17 सवालों का पत्र | उन्नाव: स्कूल के बाहर बंधी मिली भैंसें : BSA के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्था की पोल | अयोध्या में रामकथा संग्रहालय की तैयारियां तेज : 10 अक्टूबर से 20 गैलरी के लिए टेंडर | राम मंदिर ट्रस्ट के CEO चयन पर फिर सवाल : पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर ने मांगा स्पष्टीकरण; ट्रस्ट ने दावों का किया खंडन | अमेठी में प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ : नई जिला कार्यकारिणी ने ली शपथ, डॉक्टरों के हित में आवाज उठाने का संकल्प | हरिद्वार में गणेश उत्सव की तैयारियां तेज : बाजारों में पहुंचीं आकर्षक प्रतिमाएं | बहराइच में भीषण सड़क हादसा : डंपर से टकराई कानपुर डिपो की रोडवेज बस, महिला परिचालक समेत 4 घायल |

हरिद्वार : मोहन भागवत के हिंदू-मुस्लिम भाईचारे वाले बयान का संतों ने किया स्वागत

Santosh Kumar Yadav / Sun, Aug 30, 2026 / Post views : 140

Share:

हरिद्वार। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के हिंदू-मुस्लिम एकता और भाईचारे को लेकर दिए गए बयान का धर्मनगरी हरिद्वार में संतों और उत्तराखंड मदरसा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष ने स्वागत किया है।

न्यूयॉर्क में एक कार्यक्रम के दौरान मोहन भागवत ने कहा था कि जो हिंदू मुस्लिम को अपना विरोधी मानता है, वह हिंदुत्व को नहीं समझता। उनके इस बयान पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने सहमति जताते हुए कहा कि समाज में आपसी भाईचारा बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि मुसलमानों का विरोध करने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि उन्हें साथ लेकर आगे बढ़ना चाहिए।

वहीं, उत्तराखंड मदरसा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने भी मोहन भागवत के बयान का स्वागत किया। उन्होंने मुसलमानों से अपनी दूरी कम करने और समाज में सकारात्मक भूमिका निभाने की अपील की। कासमी ने कहा कि यह समय आपसी दूरियां खत्म करने का है। उन्होंने मुसलमानों से अपने चरित्र में सुधार करने, सामाजिक बुराइयों को दूर करने और भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़े होने की अपील की।

इससे पहले रुद्रपुर में मौलवी के बयान को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चेतावनी भरे रुख का भी श्रीमहंत रविंद्र पुरी और मुफ्ती शमून कासमी ने समर्थन किया। श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने कहा कि सरकार ने अवैध मजारों के खिलाफ कार्रवाई की है और भड़काऊ बयानों को लेकर भी सरकार सख्त रुख अपना सकती है।

मुफ्ती शमून कासमी ने कहा कि मदरसा बोर्ड को समाप्त नहीं किया गया है, बल्कि उसका विस्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि जो मदरसे वैध थे, उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है। उनके मुताबिक, सरकार के इस कदम से मुस्लिम समाज के बच्चों को भी बेहतर शिक्षा के अवसर मिलेंगे और वे आगे चलकर आईएएस और इंजीनियर बन सकेंगे।

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement