अयोध्या। हैरिंग्टनगंज की ग्राम पंचायत पलिया लोहानी के कंपोजिट विद्यालय में तैयार अंतरिक्ष विज्ञान प्रयोगशाला में शुक्रवार को 2 दिवसीय ओरिएंटेशन सेशन प्रोग्राम हुआ। मुख्य विकास अधिकारी अनिता यादव द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रयोगशाला में इसरो रॉकेट एग्जिवेशन, रोबोटिक्स प्रैक्टिकल, टेलिस्कोपिक एग्जिवेशन, थ्री डी प्रिंटर और चंद्रयान 3, पीएस एलवी, जी एस एल वी और एम के 3 अप सभी तकनीक के बारे में जानकारी दी गई।
इतना ही नहीं स्पेस लैब में एस्ट्रोनॉमी प्रोजेक्ट किट, हेक्साकाप्टर ड्रोन किट, माइक्रोड्रोन एयरक्राफ्ट किट, सोलर एंड डीप सहित 42 संयंत्र उपलब्ध कराए गए हैं। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रशिक्षक एवं संबंधित ग्राम प्रधान को स्पेस लैब में लगे हुए उपकरणों के संबंध में छोटी-छोटी वीडियो-ग्राफ एवं वॉइस नोट तैयार कर बच्चों को प्रशिक्षित करने के लिए निर्देशित किया गया।
कार्यशाला में मुख्य रूप से जिला पंचायत राज अधिकारी, अखिलेश मिश्रा, खंड विकास अधिकारी, जिला समन्वयक दीपक सेन एवं अविरल पाठक, अपर बेसिक शिक्षा अधिकारी, ग्राम प्रधान अभिषेक सिंह, अशोक तिवारी समेत खंड प्रेरक गजेंद्र, नितिन सिंह बच्चे एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।