कर्मचारियों ने चेयरमैन तथा ईओ पर अवैध धन वसूली कर नई नियुक्ति करने का लगाया आरोप
अयोध्या। जनपद की नव सृजित नगर पंचायत खिरौनी सोहावल में कुछ कर्मचरियों द्वारा आफिस में नियुक्त बाबू से अभद्रता करने व मस्टररोल फाड़ने का आरोप लगाते हुए अधिशासी अधिकारी ने 17 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाते हुए आउट सोर्सिंग कम्पनी का पत्र लिखकर कार्यमुक्त करने की अनुसंशा किया है। नगर पंचायत खिरौनी मे विकास कार्यो को लेकर लगभग दो करोड की राशि मिलते ही नव नियुक्त चेयर मैन रेशमा भारती अधिशाषी अधिकारी से संविदाकर्मियो की नियुक्ति तथा मास्टरोल को लेकर जंग छिड गयी है।
बताया जाता है कि विगत वर्ष से काम करने वाले संविदा कर्मियो का सोमवार का नया मास्टरोल बनाये जाने का विरोध संविदा कर्मी टेक्स कलेक्टर विशाल सिंह अमित सिंह का सरवेयर कृष्ण सिंह मे जुबानी जंग शुरु हो गयी। विशाल सिंह ने सरकारी मास्टरोल फाडते हुए नये मस्टरोल पर एतराज उठाया। उसके बाद सुबह होते ही दो धडो मे बटे सभासदो से एक पक्ष का समर्थन मिलते ही निकाले गये सभी सत्रह कर्मियो ने कार्यालय पहुचकर हंगामा शुरू कर दिया। कर्मियों का आरोप है कि चैयरमेन पति रामसुमेर भारती तथा ईओ की मिलीभगत से एक साजिश के तहत नयी नियुक्ति के चक्कर मे हमे हटाने के लिए नया मस्टरोल बनाया गया है। इस बाबत मे ईओ सचिन कुमार चौधरी ने बताया कि पुराने कर्मी सही ढंग से काम नही कर रहे थे। दबंगई के आधार पर सरकारी कागजात को फाड़ा गया है। जिसे लेकर आउट सोर्सिंग कम्पनी को पत्र लिखा गया है। उच्च अधिकारियो के निर्देश पर अग्रिम कानूनी कार्यवाही की जाएगी। नगर पंचायत मे छिडी जंग को लेकर चेयरमैन पति ने ऐसे किसी मामले मे संलिप्तता अथवा जानकारी होने से इंकार करते हुए बताया कि हमारा काम केवल विकास कार्यो का खाका बनाकर प्रस्ताव भेजना तथा काम कराने की ज़िम्मेदारी अधिशासी अधिकारी की है।