रुदौली, अयोध्या। बुधवार को दोपहर लगभग 1 बजे आयुष्मान भव अभियान', का क्षेत्रीय भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरनपुर रुदौली पहुंचकर फीता काट कर अभियान की शुरुआत की
इस अभियान के तहत सरकार उन लोगों तक पहुंचेगी जिन्हें अभी तक ‘आयुष्मान भारत योजना’ का लाभ नहीं मिला है. ‘आयुष्मान भारत योजना’ के तहत सरकार की ओर से आम लोगों को 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवर मिलता है. इसके लिए लोगों को स्वास्थ्य बीमा ‘आयुष्मान कार्ड’ जारी किया जाता है.
भारत सरकार ने साल 2018 में इस योजना की शुरुआत की थी, तब 50 करोड़ लोगों को इसका लाभ पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया था. हालांकि इसमें 2011 की जनगणना के बाद के लोगों को शामिल नहीं किया जा सका और ऐसे लोगों की संख्या करीब 10 करोड़ है. इसलिए अब सरकार ने इस योजना का लक्ष्य 60 करोड़ की आबादी कर दिया है.अभियान के तहत सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर और अस्पतालों में मुफ्त जांच और इलाज के साथ ही गावों में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर 60 हजार गरीबों को पांच लाख रुपये सालाना मुफ्त इलाज की सुविधा वाले आयुष्मान कार्ड भी दिये जाएंगे।