अयोध्या। चीनी मिल मसौधा, रौजागाँव, अकबरपुर के अयोध्या जनपद की परिषद मसौधा (गन्ना समिति मसौधा, फैजाबाद क्षेत्र), रौजागाँव (गन्ना समिति गनौली) के गन्ना किसान भाइयों को सूचित किया जाता है कि 63 काॅलम पर ग्रामवार तिथिवार सर्वे/सट्टा का प्रदर्शन दिनांक 20.07.2024 से दिनांक 30.08.2024 तक किया जायेगा। तिथिवार/ग्रामवार/ब्लाकवार समस्त आंकड़ों यथा पौधा/पेड़ी क्षेत्रफल, गन्ना प्रजाति, अनुमानित सट्टा आदि से सम्बन्धित 63 कालम चेक लिस्ट का भलीभांति अवलोकन प्रदर्शन के दौरान अवष्य कर लें। यदि गन्ना सर्वे/सट्टे के सम्बन्ध में कोई त्रुटि हो, तो इस सम्बन्ध में लिखित आपत्ति प्रदर्शन में लगे चीनी मिल कर्मी/गन्ना पर्यवेक्षक को दे दें तथा ऑनलाइन भरे गये घोषणा-पत्र की प्रति के साथ प्राप्त करा दें, भरे गये ऑनलाइन घोषणा-पत्र प्रति के साथ खतौनी/फर्द, आधार कार्ड, बैंक पासबुक व अन्य पहचान पत्र संलग्न कर अवश्य प्राप्त करा दें।
तथा यह स्पष्ट किया जाता है कि जो कृषक भरे गये ऑनलाइन घोषणा-पत्र प्राप्त नहीं करायेगें, तो विभागीय नियमों के तहत आगामी पेराई सत्र 2024-25 में उनका सट्टा संचालित नहीं किया जायेगा, सहायतार्थ सहकारी गन्ना समितियो, परिषदों एवं चीनी मिलों में कृषक सहायता पटल की स्थापना की गयी है, जिस पर कृषक बन्धु अपने ऑनलाइन घोषणा-पत्र भरने में सहायता प्राप्त कर सकते हैं, गन्ना समिति के नये सदस्य बनाने की अन्तिम तिथि 30.09.2024 तक है, जो कृषक बन्धु समिति के नये सदस्य बनने के इच्छुक हैं वह उक्त अवधि के अन्दर खतौनी, आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक आदि के साथ सदस्यता हेतु ऑनलाइन आवेदन sgk.caneup.in पर कर सकते हैं, ऑनलाइन घोषणा-पत्र भरने हेतु enquiry.caneup.in पर जायें-कम्प्यूटर /मोबाईल में प्रदर्शित कैप्चा भरें-अपना जिला चयन करें-अपनी चीनी मिल का चयन करें-अपने ग्राम का कोड भरें-अपना कृषक कोड भरें देखें (veiw) Revenue data में enter करें-समस्त मांगी गई सूचनायें भरते जायें तथा अन्त में आवष्यक अभिलेख अपलोड करें, कृषक बन्धु सामयिक आवष्यक जानकारी विभागीय वेबासाइट upcane.gov.in/sgk.caneup.in फेसबुक/upcane, विभागीय ट्विटर/ canewebsite, Youtube/bit.ly/2KmgpL8 तथा टोल फ्री नम्बर- 18001213203 पर प्राप्त कर सकते हैं, प्रदर्शन के दौरान समस्या के समुचित समाधान के लिए सम्बन्धित ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक-मसौधा (मोे0-7081202546), रौजागाँव (मो0-7081202549) से सम्पर्क कर सकते हैं। इस मौके पर जिला गन्ना अधिकारी, सचिव गनौली, फैज़ाबाद, अकबरपुर व मसौधा, चीनी मिल के विभागाध्यक्ष (गन्ना), समिति, परिषद व चीनी मिल के स्टाफ उपस्थित रहे।