अयोध्या। समाजसेवी संस्थान अयोध्याधाम की ओर से आज अयोध्या विधानसभा क्षेत्र के नारायणपुर ग्राम में राम सूरत चौरसिया के आवास पर स्कूली छात्र छात्राओं को साइकिलें प्रदान की गई। इस दौरान समाजसेवी संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव ने कहा कि हमारी संस्था की ओर से अब तक सैकड़ो छात्र-छात्राओं को साइकिल बांटी जा चुकी हैं। आज भी मेधावी छात्र-छात्राओं को साइकिल दी गई है। ताकि वे समय से स्कूल आ जा सके और इनका पढ़ाई का क्रम जारी रहे। जबकि समाजसेवी संस्थान के राष्ट्रीय महामंत्री जंग बहादुर उपाध्याय ने कहा कि गरीब निर्धन असहाय बच्चों को संस्था की ओर से साइकिल प्रदान की गई हैं। ताकि उनका पठन-पाठन जारी रहे। उन्होंने कहा कि संस्था की ओर से गरीब निर्धन लोगों की सतत मदद की जाती है। हमारी संस्था शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रयत्नशील है। इसी उद्देश्य से आज ग्रामीण अंचल में छात्राओं को साइकिल प्रदान की गई हैं। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही हमारे संस्था के द्वारा पठन-पाठन सामग्री भी प्रदान की गई। इस मौके पर समाजसेवी संस्थान के जिला अध्यक्ष रविंद्र यादव, जिला उपाध्यक्ष राम सूरत चौरसिया,जिला प्रभारी मोहम्मद जाबिर खान, कुलदीप ,मनीराम, संदीप चौरसिया, सचिन विश्वकर्मा, अंशु कनौजिया, अनूप, सूरज, मयंक चौरसिया वा अभय चौरसिया आदि उपस्थित रहे।
वासुदेव यादव-