रुदौली,अयोध्या । रुदौली विधानसभा के प्रसिद्ध समाजसेवी जो रक्तदाता के रुप में जन-जन के प्रिय बन चुके बृजेश यादव को सनातन धर्म परिषद रक्षा वाहिनी भारत न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवध बिहारी दास जी महाराज द्वारा प्रदेश महामंत्री बनाया गया , रुदौली विधानसभा के प्रतिष्ठित समाजसेवी तेजतर्रार युवा नेता बृजेश यादव इससे पहले भी कई महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं । 2014 में जिला सचिव मुलायम सिंह यूथ विग्रेड चुने गए और 2016 में जिला उपाध्यक्ष युवजनज सभा समाजवादी पार्टी अयोध्या चुने गए, 2018 में मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड संगठन का प्रदेश सचिव बने, सनातन धर्म परिषद रक्षा वाहिनी भारत न्यास का प्रदेश महामंत्री बनाए जाने पर समाजसेवी बृजेश यादव ने कहा की जिस उम्मीद और विश्वास पर मुझे इस संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवध बिहारी दास जी महाराज द्वारा चुना गया है उनके भरोसे और उम्मीद पर मुझे पूरी तरह से खरा उतरना है, और इस संगठन से जुड़कर समाज सेवा को और भी उत्साह के साथ करना है बृजेश यादव ने कहा कि हिंदू संगठन हमेशा यह चाहता है की विश्व का कल्याण हो विश्व में शांति हो, हिंदू धर्म सदैव भाईचारे की बात करता है हिंदू धर्म सदैव एकता और अनेकता में विश्वास करता है क्योंकि भगवान श्री कृष्ण द्वारा कहा गया है कि मानवता ही सबसे बड़ा धर्म है मुझे अपने पूर्वजों के बताए हुए मार्गों पर चलकर अपने समाज के साथ-साथ अपने देश का भी नाम रोशन करना है। और इस संगठन का पूरी मजबूती से विस्तार करना है वहीं उन्होंने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ-साथ सभी शीर्ष नेतृत्व का दिल से आभार व्यक्त किया, बृजेश यादव को संगठन का प्रदेश महामंत्री नियुक्त होने के बाद क्षेत्र व विधानसभा सहित जिले के लोगों में खुशी की लहर है !