लखनऊ। सपा के बागी विधायक अभय सिंह के खिलाफ 14 साल पुराने मामले में बुधवार को लखनऊ हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। समय की कमी के कारण कोर्ट ने अगली सुनवाई की डेट 12 फरवरी तय की है। अभय सिंह पर हत्या का प्रयास और जानलेवा हमला करने का आरोप है। इसी केस में हाईकोर्ट की दो बेंचों ने अलग-अलग फैसला सुनाया था। इसके बाद केस को चीफ जस्टिस ने राजन रॉय की बेंच को ट्रांसफर कर दिया था।