अयोध्या। समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन गुलाब बाड़ी फैजाबाद में लोकसभा प्रत्याशी पूर्व मंत्री विधायक अवधेश प्रसाद में कहा कि इस बार का लोकसभा चुनाव समाजवादी पार्टी जीत हासिल करेगी उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल में जो विकास का कार्य किया गया है जनता उसे आज भी याद कर रही है उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारी का स्वागत करते हुए कहा कि आप सबको बहुत बड़ी जिम्मेदारी है की लोकसभा चुनाव जीतने के लिए अभी से आप लोग लग जाएं।नवनियुक्त पदाधिकारी का स्वागत पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया जिला पंचायत सदस्य नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव राजा मानसिंह ने कहा की पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बिना भेदभाव के सभी वर्गों का विकास किया है तमाम ऐसी योजनाएं चलाई थी जिसका लाभ जनता को मिल रहा था लेकिन वर्तमान सरकार ने उन योजनाओं को बंद कर दिया उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव जीतने के लिए अभी से लग जाए जिससे केंद्र में इंडिया गठबंधन के नेतृत्व में नई सरकार का गठन हो सके। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को बधाई दिया। इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारी के रूप में जिनका स्वागत हुआ राष्ट्रीय सचिव योजन सभा राजा मानसिंह प्रदेश सचिव लाल देव चौरसिया शाहिद हुसैन साहेब लाल यादव विजय बहादुर वर्मा अजय रावत इस अवसर पर मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता बलराम मौर्य छोटे लाल यादव माखनलाल यादव आप पासवान हामिद जफर डॉक्टर घनश्याम यादव ध्रुव देव वर्मा अजय वर्मा राजू आदि लोग मौजूद रहे।