बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड यूनिट- रौजागांव, जनपद अयोध्या में पेराई सत्र 2023-24 के लिए वैदिक मंत्रों के साथ दिनांक 09-11-2023 दिन गुरुवार को इंडेंट पूजा आचार्य संदीप द्विवेदी, विभागाध्यक्ष (गन्ना) हरदयाल सिंह एवं यूनिट हेड सुधीर कुमार द्वारा किया गया।
इस मौके पर यूनिट हेड सुधीर कुमार द्वारा बताया गया कि 15 व 16 नवंबर 2023 को मिल गेट तथा क्रय केंद्रों का इंडेंट किया गया है, 16 नवंबर 2023 को ही गन्ना इकट्ठा होने के उपरांत गन्ना पेराई का कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। साथ ही साथ यूनिट हेड ने बताया कि पेराई सत्र 2023-24 में गत वर्ष की भांति हाईटेक व्यवस्था के अनुसार गन्ना कृषकों के मोबाइल पर प्राप्त एसएमएस से गन्ना पर्ची की तौल की जाएगी। गन्ना मूल्य भुगतान की जानकारी भी एस.एम. एस. के माध्यम से ही दी जाएगी, इसलिए किसान भाइयों से अनुरोध है कि किसान भाई अपने मोबाइल का इनबॉक्स समय-समय पर खाली करते रहें, जिससे समय से उन्हें गन्ना पर्ची आदि संबंधित एस.एम.एस. मिल सके, साथ ही मिल में किसानों को कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी यदि किसी को कोई परेशानी होती है तो उसका त्वरित निदान किया जाएगा। विभागाध्यक्ष (गन्ना) ने बताया कि वर्तमान सत्र मे मिल गेट पर गन्ने की तौल शिफ्ट के अनुसार की जाएगी, जिसके लिए पूर्व से ही व्यापक स्तर पर प्रचार - प्रसार कराया जा रहा है। सभी क्रय केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक कांटों से गन्ने की तौल की जाएगी। किसान भाई गन्ना पर्ची का एस.एम.एस. प्राप्त हुए बिना गन्ने की कटाई कदापि ना करें अर्थात किसान भाई कच्चा गन्ना कदापि ना काटे क्योंकि गन्ना काटने के बाद गन्ने के वजन में निरंतर कमी आती है इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है, सभी किसान भाइयों से विभागध्यक्ष (गन्ना) ने अपील की कि साफ-सुथरा एवं ताजा गन्ना ही केंद्र केंद्रों एवं मिल गेट पर आपूर्ति करे। हयाल पर्ची पर गन्ने की तौल कदापि नहीं की जाएगी, इसलिए समय से गन्ने की आपूर्ति सुनिश्चित करे। इसके साथ ही बताया की घोषणा पत्र भरने की समयसीमा के अन्दर सभी किसान भाई अपना ऑनलाइन घोषणा पत्र समय से भरवा ले।
इंडेंट पूजा में चीनी मिल के इकाई प्रमुख सुधीर कुमार, विभागाध्यक्ष (गन्ना) हरदयाल सिंह, महाप्रबन्धक (पावर प्लांट) विपिन गुप्ता, अतिरिक्त महाप्रबन्धक (यान्त्रिकी) मनोज त्रिपाठी, उप महाप्रबन्धक (उत्पादन) प्रदीप कुमार, उप महाप्रबन्धक (एच०आर०) धनंजय कुमार सिंह, उप महाप्रबन्धक (प्रोजेक्ट) दिनेश त्यागी, उप० महाप्रबन्धक (यांत्रिक) उमेश चन्द्र शर्मा, मुख्य प्रबन्धक (विक्रय) नरेंद्र जोशी, मुख्य प्रबन्धक (लेखा) राजेश वर्मा, सहा0 महाप्रबन्धक (इलेक्ट्रिकल) सुरेंद्र पाल, सहा० महाप्रबन्धक काजल घोष, सहा० महाप्रबन्धक (आई०टी) अरूण ओझा, वरिष्ठ उप प्रबन्धक (एच०आर०), प्रबन्धक (गन्ना) विकास सिंह, अनिल शुक्ला, अजीत राय, उपेन्द्र पाठक, दानबहादुर, अमित सिंह, विजय शंकर सिंह, घनश्याम गुप्ता, नरेंद्र मिश्रा, संजय सिंह, सुनील कुमार वर्मा, रवि कुमार मिश्रा, प्रेम प्रकाश सिंह, दिलीप वर्मा, सूरज मिश्रा, विनोद कुमार जोशी एवं सभी विभागों के विभागाध्यक्ष अधिकारी एवं कर्मचारीगण पूजा में उपस्थित रहे।