अयोध्या । रुदौली तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा सीवन फिरोज धर्म कांटा मे हर साल की तरह इस साल भी इफ्तार पार्टी का किया गया आयोजन! आप को बता दे की गुरुवार को रुदौली तहसील क्षेत्र के सीवन मे आम तरीके से एक इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया जिसमे क्षेत्र व आस पास के गाँवो से लोगो ने इफ्तार पार्टी मे शिरकत कर देश व विदेश के आवामो के लिए अल्लाह से दुआएं मांगी! इफ्तार पार्टी का आयोजन सुजागंज के एक मशहूर फिरोज धर्म कांटा के लोगो ने किया जिसमे नये व युवा वर्ग के लड़को ने खूब मेहनत कर इफ्तार मे मौजूद सभी लोगो का ख्याल कर इफ्तार पार्टी को सफल बनाया! मौलाना मोहम्मद उबेद युसूफ ने इमामत कर रोजेदारों को नमाज अदा कराई व आवाम के लिए खूब दुआएं की! इस इफ्तार मे अयोध्या के मशहूर पत्रकार मुनीर अहमद अंसारी ने इफ्तार व नमाज अदायगी के बाद कहा की इस प्रकार की इफ्तार पार्टी से लोगो मे प्यार व भाई चारा का एक पैगाम जाता है इस प्रकार की पार्टी मे हमारे इस्लाम की खासियत है कि हर रोजेदार सिर्फ अल्लाह का बंदा होता है कोई अमीर, गरीब,ऊँच, नीच भेद भाव नहीं होता है इस प्रकार से एक साथ बैठने से लोगो मे आपसी मोहब्बत बढ़ती है और इस तरह का आयोजन आम रूप से होना भी चाहिए! मौलाना मोहम्मद उबेद यूसुफ साहब ने लोगो को बताया कि ये रमजान का महीना बहुत हि बरकतो का महीना है इस महीने मे एक नेकी के बदले सत्तर नेकिया अल्लाह देता है और इस रोजे का बदला अल्लाह खुद अपने हाथो से अपने बन्दों को देगा और बताया कि इस महीने मे इंसान जो भी खर्च करता है लोगो पर या अपने ऊपर अपने बच्चो, परिवारों या रिश्तेदारों पर अल्लाह उसका हिसाब नहीं लेगा! इस इफ्तार पार्टी मे लगभग 500 लोगो ने शिरकत कर इंतिजाम कर्ता के दिलो को बाग़ बाग़ कर दिया इस इंतिजामकार मे युवा वर्ग के सगीर अहमद देशराज बाबा विश्वकर्मा नुरुल हुदा शफकतउल्लाह कमाल अहमद सैफुल्लाह मोहम्मद आवेश अमरेश कुमार रमेश कुमार मोहम्मद सोहेल कल्लू सोनू फर्नीचर मोहम्मद तालिब फुरकान अहमद जहीरुल्ला मोहम्मद असद मोहम्मद कासिम उर्फ लारा सगीर अहमद मोहम्मद अजीम नियाज अहमद आदि सहित दर्जनों लोग थे !