रूदौली विकास खण्ड के ग्राम पंचायत बरावां में हुए पंचायत उपचुनाव में कांटे की टक्कर में राम बहादुर हुए विजयी घोषित हुए वहीँ निर्मला दूसरे स्थान पर रही।
आपको बता दें रुदौली ब्लाक में बरांवा ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान देवेंद्र मिश्र की मृत्यु लगभग दो माह पूर्व हो गई थी। तब से प्रधान पद खाली था।2 मार्च को कड़ी सुरक्षा के बीच उपचुनाव सम्पन्न कराया गया था।जिसकी मतगणना शनिवार को रूदौली ब्लाक मुख्यालय पर सम्पन्न हुई।जिसमें राम बहादुर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्मला देवी को मात देते हुए 3 मतों से जीत हासिल किया।वही रामबहादुर 494 मत पाकर विजयी घोषित हुए रवहीं रनर रहीं निर्मला देवी को मिले 491 मत मिले।तीसरे स्थान पर रामावती को 161 मत मिले चौथे स्थान पर बूचड़ा देवी 58 मत से ही संतोष करना पड़ा।
नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान राम बहादुर ने कहा ग्राम सभा का सम्पूर्ण विकास ही होगी पहली प्राथमिकता होगी।