रुदौली, अयोध्या। जल ही जीवन है, दूषित जल संक्रामक बीमारियों की जननी है। यह सलाह देने वाला स्वास्थ्य विभाग इस बात को लेकर कितना गंभीर है। इसका प्रमाण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरनपुर रुदौली जाकर देखा जा सकता है। अस्पताल के विभिन्न वार्डों व शौचालय सहित स्नानागार में जलापूर्ति देने के लिए रखी गई पानी की टंकियो की 20 माह बाद भी सफाई नहीं कराई गई। इतना ही नहीं यहां रखी तीनों टंकियों का यही हाल है। जबकि पूर्व CMO डॉ अजय राजा द्वारा इस स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर पानी की टंकियों की सफाई देख यहां के अधीक्षक को फटकार लगाते हुए सफाई कराने के निर्देश दिए थे। लेकिन उसके बाद भी लगभग 20 माह से पानी की टंकियों की सफाई न होना क्या साबित करता है, बड़ा सवाल है । ऐसे में मरीज व तीमारदारों को पीने के लिए पानी खरीदना पड़ रहा है। समस्या पर ध्यान न दिए जाने से मरीज व तीमारदारों में विभाग के प्रति नाराजगी देखी जा रही है।