फाईलेरिया बीमारी को जड़ से मुक्त करने के लिए रुदौली विधायक ने समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली में रिबन काटकर किया दवा खिलाने का शुभारंभ। हम आपको बताते चलें कि दिन शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली में फाईलेरिया जैसी घातक बीमारी को जड़ से मुक्त करने के लिए रुदौली विधायक श्री रामचंद्र यादव व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली अधीक्षक डॉक्टर मदन बरनवाल के साथ साथ सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने लिया संकल्प। संकल्प लेते हुए रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि फाईलेरिया बीमारी एक घातक बिमारी है समय रहते हुए इसका इलाज करना जरूरी है। इसलिए स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा आज संकल्प लिया जा रहा है। की घर घर व कस्बा नगर शहर मे पहुंच कर फाईलेरिया की दवा लोगों को आज से खिलाई जाएगी। जिसका शुभारंभ एम.डी.एम 10.फरवरी2023 से शुभारंभ कर घर घर में जाकर खिलाई जाने वाली दवा है। वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉक्टर मदन बरनवाल ने लोगो से अपील करते हुए कहा फाईलेरिया कि दवा का सेवन ही फाइलेरिया रोग का उपचार है।फाईलेरिया की दवा घर परिवार के अन्य सदस्यों और अपने गांव मोहल्ले व नगर के लोगो को दवा खाने के लिए प्रेरित करें।इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली डॉक्टर मदन बरनवाल ,डॉ फहीम, डॉ अंजू, डॉ संध्या सिंह कुशवाहा, सर्जन डॉक्टर प्रियंका यादव ,आईओ रामधनी वर्मा, वार्ड बॉय कुलदीप यादव, हीरालाल, सहायक स्वास्थ्य कर्मी अच्छे लाल यादव, एनम पूनम गौतम, एनम प्रियंका कुशवाहा सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी व रविकांत तिवारी,पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष राम प्रेस यादव रहे उपस्थित।