Santosh Kumar Yadav / Fri, Apr 12, 2024 / Post views : 34
वारदात के समय उनके पति तथा पूर्व ब्लाक प्रमुख सर्वजीत सिंह घर पर नहीं थे ।मामले की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की है तथा सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग को खंगाल है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। चर्चा है कि किसी बात को लेकर कुछ लोगों से खंडासा थाना क्षेत्र में सर्वजीत सिंह का वाद विवाद हुआ था। ताजा वारदात उसी से जोड़कर देखी जा रही है।
कैंट थाने के प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य का कहना है पुलिस ने मौका मुआयना किया है। तहरीर के आधार पर रुदौली निवासी भीम सिंह, अबू सराय निवासी सिंपल सिंह तथा दो अन्य अज्ञात के रिपोर्ट पंजीकृत की गई है। मामले की विवेचना और छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन