रुदौली विकास खंड परिसर के सभागार में शुक्रवार को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत समूह सखी का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं में शामिल पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, पीएम सुरक्षा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण में सुविधा से वंचित परिवारों को चिह्नित कर योजना का लाभ दिए जाने का निर्देश दिया गया। मिशन से जुड़ी समूह सखी द्वारा ब्लाक की गरीब महिलाओं का क्षमता वर्धन कर आजीविका मिशन से जोड़ा गया। इस अवसर पर मिशन प्रबंधक प्रज्ञा पांडेय के साथ समूह से जुड़ी सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं।