: रुदौली: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शुजागंज में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला की धज्जियां उड़ा रहे चिकित्सक सहित स्वास्थ्य कर्मी, क्षेत्रवासियों में रोष
Santosh Kumar Yadav
/
Sun, Jun 4, 2023
/
Post views : 31
रुदौली तहसील क्षेत्र अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शुजागंज अयोध्या में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल होती जा रही है यहां डॉक्टर के आने व जाने का कोई समय निर्धारित नही है जिससे क्षेत्र के मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं, मिली जानकारी के अनुसार यहां तैनात केंद्र प्रभारी डॉ रविन्द्र कुमार शुक्ला प्राथमिक केंद्र पर समय से नहीं आते है। अभी कुछ दिन पूर्व ही समय पर न आने के कारण उच्चधिकारियों द्वारा जांच कर इनके ऊपर कार्यवाही भी हो चुकी है, बताते चलें कि इनका परिसर में आवास भी बना है लेकिन डॉक्टर साहब अयोध्या से ड्यूटी करते है जबकि योगी सरकार ने निर्देश भी जारी किया था कि सभी अधिकारी व कर्मचारी आपने तैनाती स्थल पर सरकारी आवास में ही रुके लेकिन ऐसा नही हो रहा है,आपको बताते चलें प्रत्येक रविवार सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला लगता है जिसकी जमीनी हकीकत जानने के लिए जब पत्रकारों की एक टीम रविवार सुबह करीब 9 बजकर 5 मिनट पर पीएचसी शुजागंज पहुँची तो सफाई कर्मचारी को छोड़ कर अन्य कोई भी स्वास्थ कर्मी नजर नही आया । कुछ देर बाद अवधेश कुमार फार्मासिस्ट,उदय प्रताप मल प्रयोगशाला सहायक, एएनएम अनिता कुमारी अपने आवास से स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे इस दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी रविन्द्र कुमार शुक्ला,शिवमूर्ति वार्ड बॉय नदारद रहे। शुजागंज निवासी रामप्रकाश यादव ने बताया कि यहां तैनात चिकित्सकों का आए दिन का यही रवैया रहता है जिससे आने वाले मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।