रुदौली। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने राजकीय कार्य में जनपद में तैनात निम्नलिखित तहसीलदारों के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन किया।
जिलाधिकारी ने पवन कुमार गुप्ता को तहसीलदार सोहावल से तहसीलदार मिल्कीपुर, राजेश कुमार वर्मा को तहसीलदार बीकापुर से तहसीलदार रुदौली तथा हेमंत कुमार गुप्ता को तहसीलदार मिल्कीपुर से तहसीलदार सोहावल स्थानांतरित किया।
इसी के साथ ही विशेष सचिव उत्तर प्रदेश शासन नियुक्ति अनुभाग के कार्यालय ज्ञाप संख्या -टी-134/दो-2-2023 दिनांक 29.06.2023 द्वारा चंद्रशेखर मिश्रा मुख्य राजस्व अधिकारी अयोध्या का स्थानांतरण विशेष कार्यकारी, राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश लखनऊ के पद पर किया गया है जिसके अनुपालन में जिलाधिकारी ने आज दिनांक 30.06.2023 को कार्यमुक्त किया।
जिलाधिकारी नितीश कुमार ने आयुक्त एवं सचिव माननीय राजस्व परिषद के आदेश द्वारा जनपद रामपुर से स्थानांतरित होकर आए नायब तहसीलदार आनंद प्रकाश राय की तैनाती नायब तहसीलदार मिल्कीपुर, अयोध्या पर की।