Santosh Kumar Yadav / Tue, Dec 5, 2023 / Post views : 30
रुदौली, अयोध्या। अपना दल बलिहारी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम जी पटेल द्वारा क्षेत्र में भ्रमण के दौरान नेशनल हाईवे 27 पर रोजागांव चीनी मिल की लापरवाही से किए जा रहे काम को क्षेत्र व राहगीरों के लिए खतरा बताया है। उन्होंन कहा कि इस लापरवाही से लोग दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं आगे कहा कि मिल अधिकारियों सहित क्षेत्रीय प्रशासन भी आंख बंद करके बैठा है। इस पर कोई संज्ञान नहीं ले रहा है श्याम जी पटेल ने बताया कि रोजागांव चीनी मिल से धड़ल्ले से निकल रही राख व क्लोरोफायर लदी ट्रालिया आम जनमानस के लिए मुसीबत साबित हो रही है इन ट्रालियों से लगातार उड़ती राख राहगीरों की आंखों में पड़ रही है जिससे कभी भी वह दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं यही नहीं इस राख से निकलती गंध से भी लोग बीमार हो सकते हैं। मिल से सटे हुए दो प्रसिद्ध विद्यालय भी संचालित हैं जिसमें हजारों बच्चे पढ़ते हैं। उनके लिए भी यह राख व क्लोरोफायर नुकसान दे है। लेकिन मिल प्रशासन द्वारा इस राख को एकत्रित कर एक जगह स्टोर करने के लिए कोई समुचित व्यवस्था नहीं की गई है। साफ तौर से देखा जा सकता हैं कि किस तरह मिल से निकलती ट्रालियों से राख निकल कर नीचे गिर रही है जो रास्ते को भी खराब कर रही है। जिससे कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है शायद मिल अधिकारियों व क्षेत्रीय प्रशासन इसी का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन