रुदौली, अयोध्या। कामाख्याधाम के चौथे दीपोत्सव की तैयारी बैठक विधायक राम चंद्र यादव की अध्यक्षता में मां कामाख्याधाम गेस्ट हाउस में बुधवार को संपन्न हुई रामनगरी के दीपोत्सव की तर्ज पर कामाख्या धाम में वर्ष 2020 से भव्य दीपोत्सव मनाया जा रहा है बैठक में विधायक ने दीपोत्सव को अब तक की गई तैयारी की जानकारी मां कामख्याधाम के पुजारी इंद्रेश कौशिक से ली विधायक ने कहा की मां कामख्याधाम से गोमती तट के घाट तक डेढ़ लाख दीप जलाया जाना है बीते वर्ष में गोमती नदी के पुल पर विद्युत व्यवस्था सही कराने के निर्देश ईओ मां कामख्या नगर पंचायत को दिए विधायक ने कहा की 22 जनवरी को भगवान श्री राम मंदिर नए भव्य मंदिर में जायेगे ऐसे में दीपोस्तव पर अतिशाबजी के आलावा मां कामाख्या धाम के आलावा मंदिर से गोमती तट तक विद्युत झालरों से सजाया जाएगा पहले वर्ष यहां 5100 दीप दूसरे वर्ष 11हजार दीप तीसरे वर्ष 2022 में यहां 51 हजार दीप जलाए गए है राम नगरी के बाद जनपद में मां कामाख्या धाम में एक लाख 51 हजार दीप जलाए जाएंगे एसडीएम अंशिका दीक्षित ने कहा ईओ को दीपोत्सव से पहले वृहद सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिया गया है कटौती मुक्त विद्युत अफूर्ती की व्यवस्था बनाने के लिए अवर अभियंता को कहा गया दीपोत्सव के संयोजक मंदिर के पुजारी इंद्रेश कौशिक ने कहा कि विधायक रामचंद्र यादव ने यहां दीपोत्सव पर्व मनाने की शुरुआत की थी उनकी अगुवाई में यहां दीपोत्सव पर्व हर वर्ष मनाया जाता है गोमती तट पर संध्या आरती के साथ दीपोत्सव शुरू जाने की जानकारी दी कहा कि अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव से एक दिन पूर्व यहां दीपोत्सव प्रतिवर्ष हो रहा है कार्यक्रम संयोजक पुजारी इंद्रेश कौशिक ने बैठक में बताया की दीपोत्सव-2023 को लेकर समन्वयकों व समिति के सदस्यों के साथ बैठक की जा चुकी है दीपोत्सव समिति के समन्वयकों,वलेंटियर की कार्य प्रगति की जानकारी दी मां कामाख्या धाम नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ला ने कहा कि मां कामख्या धाम का दीपोत्सव ऐतिहासिक बनाया जायेगा बैठक के बाद मंदिर परिसर से गोमती तट तक का भ्रमण कर जायजा लिया इस मौके पर वरिष्ट भाजपा नेता तेज तिवारी वरिष्ट भाजपा नेता निर्मल शर्मा नायब तहसीलदार अनूप श्रीवास्तव अधिशासी अधिकारी मां कामख्या धाम ईओ निखलेश मिश्रा बैजनाथ यादव लेखपाल सूर्य प्रकाश सोनी आदि लोग मोजूद रहे।