लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने गुरुवार को आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। वीना कुमारी मीना को गन्ना एवं आबकारी विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। इससे पहले वीना कुमारी मीना प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद की जिम्मेदारी निभा रहीं थी। उनकी जगह पर आलोक कुमार को खाद्य एवं रसद विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। अलोक कुमार प्रमुख सचिव नियोजन के पद पर तैनात थे।