रुदौली,अयोध्या। पुरानी पेंशन बहाली समेत 18 सूत्री मांगों के समर्थन में प्रस्तावित धरने में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आवाहन पर जिला बेसिक शिक्षाधिकारी कार्यालय पर शिक्षकों का भारी जमावड़ा होगा। जिलाध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी ने कहा कि शासन व प्रशासन के उदासीन रवैया से शिक्षक परेशान होकर सड़कों पर उतर रहा है। जिला मंत्री चक्रवर्ती सिंह ने कहा कि भारी संख्या में शिक्षक इकट्ठा होकर अपनी ताकत का एहसास कराएंगे। जिला कोषाध्यक्ष वीरेंद्र भारती ने शिक्षक समस्याओं को अनसुना किए जाने पर रोष व्यक्त किया है।
जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव ने बताया की धरने के लिए सभी तैयारियां मुकम्मल हो चुकी है। धरना पूर्वानुम 11:00 बजे से 4:00 बजे तक चलेगा जिसमें मुख्यमंत्री को संबोधित विज्ञापन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के द्वारा सौंपा जाएगा। ब्लाकवार जिम्मेदारियां तय की गयी है। रुदौली से अविनाश पांडे, सत्येंद्रपाल सिंह, मो. गयास रामानुज तिवारी, रामकृष्ण गुप्ता, राम सुरेश,निधि पाठक, मवई से अमरेंद्र प्रताप सिंह, मोहम्मद आरिफ खान, संजय सिंह, प्रहलाद गौतम, के नेतृत्व में शिक्षक जिले पर रवाना होंगे।