अयोध्या। थाना पूराकलंदर क्षेत्र के मोहद्दीनपुर गांव में गेहूं बोने व गाठा के कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया जिसमें प्रथम पक्ष की महिलाओं में संजू उम्र लगभग 40 वर्ष,पूनम उम्र लगभग 38 वर्ष,रीता उम्र लगभग 30 वर्ष,व संगीता उम्र लगभग 42 वर्ष निवासीगण ग्राम मोहद्दीनपुर थाना पूराकलनंदर जनपद अयोध्या ने दूसरे पक्ष के संदीप सिंह उम्र लगभग 30 वर्ष, सुरेंद्र सिंह उम्र लगभग 50 वर्ष निवासीगण मोहद्दीनपुर थाना पूराकलनंदर जनपद अयोध्या व प्रदीप मिश्रा उम्र लगभग 30 वर्ष निवासी ग्राम गंगौली थाना मुसाफिरखाना जनपद सुल्तानपुर एवं घनश्याम मिश्रा उम्र लगभग 52 वर्ष निवासी ग्राम मोईकापुर थाना पूराकलंदर जनपद अयोध्या पर आरोप लगाते हुए बताया कि उक्त द्वारा मेरी संक्रमणीय भूमिधरी गाठा स्थित ग्राम मोहिद्दीनपुर पर जबरन कब्जा करने की नीयत से ट्रैक्टर लेकर विपक्षीगण खेत में घुस गए और जबरिया ट्रैक्टर से हम लोगों द्वारा पूर्व में बोए गए गेहूं को जोतने लगे व हम महिलाओं से अभद्रता करने लगे विरोध करने पर विपक्षीगणो द्वारा गंदी-गंदी गलियां व ट्रैक्टर से कुचल कर जान से मारने की धमकी दी गई। वहीं महिलाओं ने बताया कि घटना की सूचना थाने में दी गई लेकिन विपक्षीगणो के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई जिससे विपक्षी जनों का मनोबल बढ़ा हुआ है और बार-बार आकर हम लोगों को परेशान किया जा रहा है जबकि उक्त मामले में हाईकोर्ट लखनऊ में एक वाद भी विचाराधीन है। बताया कि किसी दिन इनके द्वारा कोई अप्रिय घटना कारित कि जा सकती है। वहीं दूसरे पक्ष से प्रदीप मिश्रा ने बताया कि हम लोग शांति प्रिय कानून का पालन करने वाले लोग हैं उक्त गाठा का बैनामा अपनी मां के नाम लिए थे अब उस जमीन पर उक्त प्रथम पक्ष की महिलाओं द्वारा मेरे टैक्टर के सामने आकर खड़ी हो जाना व हमें बैनामा लिए हुए खेतों पर कुछ भी बोने व कब्जा नहीं करने दिया जा रहा है।