खण्डासा, अयोध्या। विकासखंड अमानीगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत टिकटी में जिलाधिकारी के शाशनादेशानुसार आज दिनांक 7 अगस्त 2023 को कोटे का चुनाव कराने के लिए निर्धारित किया गया था। आज समय लगभग 2:00 बजे जब कोटे का चुनाव शुरू हुआ तो समय को ध्यान में रखते हुए एडीओ पंचायत मिल्कीपुर सुरेंद्र राय, एडीओ आईएसबी संपूर्णानंद तिवारी, एडीओ कोआपरेटिव लल्लन खां, ग्राम विकास अधिकारी प्रवीण कुमार, ग्राम प्रधान कुमुदिनी यादव, व चौकी प्रभारी खंडासा शैलेश त्रिवेदी, अपने दल बल के साथ मौजूद रहे। कोटे के चुनाव को लेकर तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में निकलकर सामने आए जिनके कागजात चुनाव में लगे अधिकारियों के सामने प्रस्तुत किए गए। जिसमें से कैलाश पुत्र राधेश्याम दुबे को 0 मत मिला। गणेश कुमार पुत्र फूलचंद को 0 मत मिला। वही पंकज दुबे पुत्र कैलाश नाथ दुबे 220 मत पाकर विजई घोषित किए गए। वहीं चुनाव के दौरान पुलिस बल का अहम योगदान रहा।