मवई अयोध्या प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी ग्राम संडवा में शहीद मर्द शाह बाबा का उर्स अकीदत के साथ मनाया गया। इस मौके पर क्षेत्र के तमाम लोगों ने शिरकत की तथा शहीद मर्द शाह बाबा की मजार पर चादर पेश की गयी तथा गुल पोशी भी गयी। इस अवसर पर गांव में गागर निकाली गई तथा कव्वाली का आयोजन किया गया।उर्स के मौके पर आये हुए जायरीनों को सम्बोधित करते हुए मौलाना इस्माइल सिद्दीकी उर्फ मुन्ना व हाफिज अजीमुद्दीन खाँ ने कहा कि पीर फकीर की दुनिया मे सूफी संतों का नाम अपनी अलग पहचान रखता है।जिनके नाम पर श्रद्धा रखने वाले हिन्दू व मुसलमान सबकी आस्था का केंद्र सूफी संतों का उपदेश देता है। कारी जलालुद्दीन ने नात पाक से सभी श्रोताओं को मन्त्र मुग्ध कर दिया।हाफिज अजवर खाँ व हाफिज मुम्साद खाँ ने सभी से दीन के राह पर चलने की अपील की।दरगाह कमेटी के सचिव इमरान शाह ने आये हुए मेहमानों का शुक्रिया अदा किया। इस अवसर पर, इमरान शाह, मो0 शुऐब खाँ, भल्लू मियां, गुलाम मोहम्मद,कादिर शाह,शमीम शाह, माजिद खाँ,फैसल खां,आमिर खाँ,आजम शाह, नूर आलम,आमिर खान, हमजा खाँ, मो0 उमर खान अब्दुल वहाज, वैस मुहम्मद,ऐस मुहम्मद शाह जफर शाह,आदि लोग उपस्थित थे।