अयोध्या। प्रदेश में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर वर्ष 2023-24 के लिए सीधे किसानों से मोटे अनाज (श्री अन्न) मक्का, बाजरा एवं ज्वार की खरीद के लिए किसानों का पंजीकरण प्रारंभ हो गया है।
खाद्य आयुक्त ने बताया कि एक अक्टूबर से 31 दिसंबर तक खरीद की जाएगी उन्होंने बताया कि मक्का, बाजार एवं ज्वार की बिक्री के लिए पंजीकरण की व्यवस्था है किसानों को पंजीकरण के लिए वर्तमान मोबाइल नंबर ही अंकित करना होगा और SMS द्वारा प्रेषित ओटीपी भरकर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करनी होगी किसानों का बैंक खाता आधार सीडेड अर्थात बैंक खाता आधार से जुड़ा होना चाहिए मक्का, बाजरा एवं ज्वार का भुगतान PFMS के माध्यम से सीधे किसानों के आधार लिंक बैंक खाते में करने की व्यवस्था की गई है।