रुदौली,अयोध्या।भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी के आदेशानुसार प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली की संस्तुति पर भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा ने मो0 अरसलान को अल्पसंख्यक मोर्चा जिला प्रभारी अयोध्या एवं सह प्रभारी राशिद अली ,शेख ताज मोहम्मद ,मंजूर अहमद, तारिक खान ,हबीब को बनाए जाने पर समर्थकों में खुशी की लहर लोग फोन पर दे रहे है मुबारकबाद। मोहम्मद अरसलान ने कहा की जब से केंद्र में एवं प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से बिना भेदभाव के मिल रहा है लोगो को सरकारी योजनाओं का लाभ भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास व सबका विश्वास पर सबका प्रयास पर कायम है। सभी पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास एवं मुख्यमंत्री आवास का लाभ मिल रहा है सभी पात्र परिवारों को नि:शुल्क राशन मिल रहा है। सभी पात्र परिवारों को उज्जवला गैस कनेक्शन का लाभ मिला है सभी पात्र परिवारों को शौचालय निर्माण का लाभ मिला है सभी पात्र परिवारों को पेंशन मिल रही है सभी पात्र परिवारों को सरकारी जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। किसान को किसान सम्मान निधि के रूप में वर्ष में ₹6000 सीधे खाते में पहुंच रहा है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सभी पात्र परिवारों को लाभ मिल रहा है। भाजपा की सरकार में सबसे ज्यादा अल्पसंख्यक सुरक्षित है। भाजपा की कथनी एवं करनी में फर्क नहीं है। भाजपा के साथ अल्पसंख्यक समुदाय खड़ा है। माननीय प्रधानमंत्री जी एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के कार्य की जितनी भी सराहना की जाए वह कम होगी। आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की स्पष्ट बहुमत से सरकार बनेगी।