रुदौली, अयोध्या। पुलिस के मुताबिक अमित कुमार शर्मा उर्फ पंजाबी पुत्र राम सुंदर शर्मा उम्र लगभग 17 वर्ष निवासी ग्राम पुरे दरियाव सिंह मजरे घुरैहटा थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या ने दिनांक 25/06/2023 को अपने बुआ के घर ग्राम मांगी चांदपुर थाना रुदौली जनपद अयोध्या से घर जा रहा हूं बताकर निकला है लेकिन घर नहीं पहुंचा लापता है। इस लड़के के गुमसुदगी के संबंध में थाना रुदौली पर मुकदमा अपराध संख्या 297/2023 धारा 363 आईपीसी पंजीकृत है। वहीं पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि इस सम्बन्ध में किसी भी व्यक्ति को कोई भी जानकारी हो तो विवेचना अधिकारी रामराज चौधरी मो0 न0 73 80 59 72 92 व गुमशुदा लड़के के पिता राम सुंदर शर्मा मो0न0 92 12 54 75 07 पर सूचित कर सकते हैं।