शुजागंज, रुदौली। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजागंज में मंगलवार को पत्रकारों की एक टीम ने पड़ताल किया तो पाया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजागंज में मरीजों को सिर्फ फार्मासिस्ट साकेत कुमार त्रिपाठी देख रहे हैं। स्टाप के बारे में पूछने पर बताया कि केंद्र प्रभारी छुट्टी पर गए हुए हैं बाकी स्टाप के पांच लोग नदारद दिखे। उन्होंने बताया कि सुबह 8 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोल कर लगभग 11 बजे तक 5 नए मरीज और 6 पूराने मरीजों को मिलाकर 11मरीज देखें गए हैं। वहीं इन लापरवाह डाक्टरो पर जिम्मेदार कब लेंगे संज्ञान बड़ा सवाल।