सोहावल, अयोध्या। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत वर्ष 2022-23 के पूर्ण आवासों के लाभार्थियों को चाबी वितरण का कार्यक्रम विकासखंड मुख्यालय के सभागार में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में प्रमुख क्षेत्र पंचायत के द्वारा विकासखंड की विभिन्न ग्राम पंचायतों के 100 लाभार्थियों को अपने हाथों से चाबी वितरित की गई और चाबी के साथ में उन्हें सहजन का एक-एक वृक्ष भी वितरित किया गया लाभार्थियों से अपील की गई कि सहजन का वृक्ष अपने आवास के सामने रोपित करें और सहजन के औषधीय गुणों का लाभ प्राप्त करें कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी सोहावल का प्रभार देख रही उपायुक्त श्रम रोजगार अयोध्या श्रीमती सविता सिंह विकास खंड के सहायक विकास अधिकारी आईएसबी मनोज तिवारी सहायक विकास अधिकारी महिला श्रीमती सुषमा रानी वरिष्ठ सहायक कौशलेंद्र प्रताप सिंह एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे कार्यक्रम मे प्रमुख के साथ उनके प्रतिनिधि सर्वेश सिंह चौहान ग्राम पंचायत कुंदुरखाआखुर्द के प्रधान संघ अध्यक्ष अनुराग सिंह ग्राम पंचायत कोटडीह प्रधान राजेश तिवारी,एवं ग्राम पंचायत देवरी के प्रधान श्रीनिवास तिवारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे सभी लाभार्थियों से आवास पूर्ण हो जाने मजदूरी मिल जाने की पुष्टि की गई और सभी को आवाज प्राप्त करने के लिए शुभकामना दी गई।