Fri, 11 Sep 2026
Breaking News
गोंडा में विनोद साहनी की मौत का मामला : तीन आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर मारपीट का आरोप | महुआखेड़ा गंज में 22 वर्षीय युवती की गोली लगने से मौत : महुआखेड़ा गंज में 22घटना के बाद आरोपी परिवार के फरार होने की सूचना | छुट्टा पशु, जलभराव और बदहाल सड़कों का मुद्दा उठा : किसानों ने अधिकारियों से शीघ्र समाधान की मांग | कानपुर देहात में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई : शिकायत के बाद रसूलाबाद का अंशिका हॉस्पिटल सील | मंदिर में मंगाए गए 200 लीटर दूध की गुणवत्ता पर सवाल : खाद्य विभाग ने लिया सैंपल | छत पर लगा 10 KVA सोलर प्लांट : देहरादून के आवासीय छात्रावास में 100 जरूरतमंद बच्चों के लिए बढ़ेंगी सुविधाएं | शुद्धिकरण यज्ञ विवाद पर कांग्रेस के दावे पर सवाल : हलBJP बोली—‘तथ्य-प्रमाण के बिना माहौल न बिगाड़ें’ | गोरखपुर में कांग्रेस की चुनावी तैयारी तेज : अभिषेक दत्त ने बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर दिया जोर | अयोध्या में CM ने राम मंदिर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा : नए CEO को दिए सशक्त संचालन के निर्देश | देश में सबसे साफ हवा वाला शहर बना लखनऊ : स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में हासिल किया पहला स्थान | गोंडा में विनोद साहनी की मौत का मामला : तीन आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर मारपीट का आरोप | महुआखेड़ा गंज में 22 वर्षीय युवती की गोली लगने से मौत : महुआखेड़ा गंज में 22घटना के बाद आरोपी परिवार के फरार होने की सूचना | छुट्टा पशु, जलभराव और बदहाल सड़कों का मुद्दा उठा : किसानों ने अधिकारियों से शीघ्र समाधान की मांग | कानपुर देहात में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई : शिकायत के बाद रसूलाबाद का अंशिका हॉस्पिटल सील | मंदिर में मंगाए गए 200 लीटर दूध की गुणवत्ता पर सवाल : खाद्य विभाग ने लिया सैंपल | छत पर लगा 10 KVA सोलर प्लांट : देहरादून के आवासीय छात्रावास में 100 जरूरतमंद बच्चों के लिए बढ़ेंगी सुविधाएं | शुद्धिकरण यज्ञ विवाद पर कांग्रेस के दावे पर सवाल : हलBJP बोली—‘तथ्य-प्रमाण के बिना माहौल न बिगाड़ें’ | गोरखपुर में कांग्रेस की चुनावी तैयारी तेज : अभिषेक दत्त ने बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर दिया जोर | अयोध्या में CM ने राम मंदिर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा : नए CEO को दिए सशक्त संचालन के निर्देश | देश में सबसे साफ हवा वाला शहर बना लखनऊ : स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में हासिल किया पहला स्थान | गोंडा में विनोद साहनी की मौत का मामला : तीन आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर मारपीट का आरोप | महुआखेड़ा गंज में 22 वर्षीय युवती की गोली लगने से मौत : महुआखेड़ा गंज में 22घटना के बाद आरोपी परिवार के फरार होने की सूचना | छुट्टा पशु, जलभराव और बदहाल सड़कों का मुद्दा उठा : किसानों ने अधिकारियों से शीघ्र समाधान की मांग | कानपुर देहात में स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई : शिकायत के बाद रसूलाबाद का अंशिका हॉस्पिटल सील | मंदिर में मंगाए गए 200 लीटर दूध की गुणवत्ता पर सवाल : खाद्य विभाग ने लिया सैंपल | छत पर लगा 10 KVA सोलर प्लांट : देहरादून के आवासीय छात्रावास में 100 जरूरतमंद बच्चों के लिए बढ़ेंगी सुविधाएं | शुद्धिकरण यज्ञ विवाद पर कांग्रेस के दावे पर सवाल : हलBJP बोली—‘तथ्य-प्रमाण के बिना माहौल न बिगाड़ें’ | गोरखपुर में कांग्रेस की चुनावी तैयारी तेज : अभिषेक दत्त ने बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर दिया जोर | अयोध्या में CM ने राम मंदिर की व्यवस्थाओं का लिया जायजा : नए CEO को दिए सशक्त संचालन के निर्देश | देश में सबसे साफ हवा वाला शहर बना लखनऊ : स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में हासिल किया पहला स्थान |

: पाकिस्तान समेत 155 देशों के जल से किया जायेगा राममंदिर का जलाभिषेक, पत्रकार वार्ता में बोले चंपतराय

Santosh Kumar Yadav / Fri, Apr 7, 2023 / Post views : 151

Share:
अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में राम मंदिर का जलाभिषेक 155 देशों के जल से किया जायेग। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय ने आज यहां विश्व हिन्दू परिषद मुख्यालय के कारसेवकपुरम् में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि दुनिया के 155 देशों के जल से 23 अप्रैल को राममंदिर का जलाभिषेक कर पूजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि विगत 05 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राम मंदिर की आधारशिला रखी थी। तब हमने आवाहन किया था कि देश के सभी नदियों का जल और रज अयोध्या पहुंचे जिसे कार्यकर्ताओं ने इकट्ठा किया है और अयोध्या में पूजन हुआ है। तब दिल्ली के पूर्व विधायक डॉ. विजय जौली के मन में विचार आया कि विश्व के सभी नदियों, समुंदरों का जल इकट्ठा करके राम मंदिर का अभिषेक किया जाए, जो चुनौतीपूर्ण कार्य था, जिसको उन्होंने पूरा किया। वह दिन आ गया जब 23 अप्रैल को कई देशों के लोग आयेंगे वह बिड़ला धर्मशाला के मैदान में इकट्ठा होंगे और दर्शन-पूजन करेंगे। मंदिर के चारों तरफ 155 देशों के नदियों और समुद्रों के जल से जलाभिषेक करेंगे। उसके बाद मणिरामदास छावनी के सभागार में संतों के साथ एक गैर राजनीतिक कार्यक्रम होगा। उन्होंने बताया कि मंदिर निर्माण के साथ यात्रियों की सुविधा के लिए सुग्रीव किला वाले मार्ग पर नि:शुल्क जल, लाकर सुविधा के साथ यात्रियों के लिए छाया की सुविधा की गयी है। सडक़ निर्माण होने के बाद अगर आवश्यकता पड़ी तो यह सब सुविधा और बढ़ाई जायेगी। कार्यक्रम संयोजक एवं पूर्व विधायक व दिल्ली स्टडी ग्रुप डॉ विजय जौली ने बताया कि सात महाद्वीपों के 155 देशों की नदियों और समुद्रों का जल प्रवासी भारतीयों द्वारा इकट्ठा किया गया है, जिससे 23 अप्रैल को सुबह दस बजे राम मंदिर का अभिषेक होगा। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। इस अवसर पर विश्व के 20 से अधिक देशों के प्रवासी भारतीय नेताओं सहित अनेक देशों के राजनयिक भी उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, योग गुरु स्वामी रामदेव, संघ प्रचारक दिनेश चंद्र, रामलाल, इंद्रेश कुमार, जैन आचार्य लोकेश मुनि, महामंडलेश्वर यतींद्रानंद गिरि, किरण चोपड़ा पूर्व सेनाध्यक्ष, जर्नल जोगिंदर जसवंत सिंह, महंत कमलनयन दास, सांसद मनोज तिवारी, प्रवेश वर्मा, लल्लू सिंह, रमेश बिधूड़ी, जे पी नामग्याल, दिल्ली के नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी, अयोध्या विधायक वेदप्रकाश गुप्ता, सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, गोपाल शरण गर्ग विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन

Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement