अयोध्या। नगर वासियों की बहुप्रतीक्षित साध उस वक्त पूरी हुई। जिसे नगर निगम महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने चार करोड़ 70 लाख 64 हजार रुपये की लागत से रायबरेली मार्ग पर निर्मित कल्याण मंडपम नगर वासियों को समर्पित किया। उन्होंने उपस्थित लोगों की सहमति से कल्याण मंडपम का नामकरण 'मिथिला' के नाम पर करने की घोषणा की। इसके पूर्व उन्होंने नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा एवं क्षेत्रीय पार्षद मनीषा यादव के साथ पूजन अर्चन व फीता काटकर कल्याण मंडपम का उद्घाटन किया।कल्याण मंडपम में हाल के अलावा पांच सुसज्जित कक्ष भी हैं, जो लोगों को न्यूनतम दर पर समारोह के आयोजन के लिए सुलभ होगा।इस मौके पर पार्षद प्रतिनिधि निखिल श्रीवास्तव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अयोध्या को चमकता नगर बनाने का संकल्प है।नगर निगम की टीम निरंतर प्रयास कर नगर को ऊंचाइयों की ओर ले जा रही है।उन्होंने कहा कि डेढ़ साल में निर्मित कल्याण मंडपम नगर वासियों को समर्पित किया गया है, जहां न्यूनतम खर्च में जरूरतमंद आयोजन कर सकेंगे। उन्होंने नगर वासियों से अयोध्या की स्वच्छता को बनाए रखने में सहयोग की अपेक्षा की।इस मौके पर पार्षद अनुज दास, चंदन सिंह, बिजेंद्र सिंह, सूर्या तिवारी, अनुभव सिंह, जयनारायण सिंह रिंकू, शिवकुमार, रमाशंकर निषाद, संतोष सिंह, पार्षद प्रतिनिधि रिशु पांडेय,निखिल श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव, अभिनव सिंह, समाजसेवी राहुल यादव का स्वागत किया गया।समारोह में अपर नगर आयुक्त अनिल सिंह, वागीश शुक्ल, शशिभूषण राय, सहायक नगर आयुक्त गुरु प्रसाद पांडे, दिनेश शुक्ल, हरीश श्रीवास्तव, महेश श्रीवास्तव, रमाशंकर निषाद, विष्णु नारायण दुबे, महेश गुप्त आदि मौजूद थे ।