रुदौली, अयोध्या। उप गन्ना आयुक्त, संजय गुप्ता एवं जिला गन्ना अधिकारी अयोध्या हुदा सिद्दीकी ने बलरामपुर चीनी मिल्स लि0, यूनिट - रौज़ागाँव के मिल गेट के मीसा ग्राम के गन्ना सर्वे क्षेत्रफल के आंकड़ों की शुद्धता को भी मौके पर जांचा गया और उसके बाद सभी को समुचित निर्देश जारी किए गए तथा मीसा ग्राम में एक वृहद कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का संचालन करते हुए उप गन्ना आयुक्त के द्वारा उपस्थित किसानो को सम्बोधित करते हुए क्षीण हो रही मृदा को बचाने हेतु कृषको को जागरूक किया, उप गन्ना आयुक्त के द्वारा किसानो को अपनी मृदा का परीक्षण कराने के साथ की गई अनुसंशा के अनुसार खाद एवं उर्वरको का प्रयोग अधिक से अधिक कार्बनिक खाद से देने हेतु बताया गया साथ ही हरी खाद के रूप में सनई व ढैचा की बुवाई करने, ट्रैश मल्चर का प्रयोग करने, पेड़ी प्रबंधन यंत्र, गोबर की खाद आदि का प्रयोग करने की जानकारी दी गई साथ उपस्थित चीनी मिल स्टाफ को किसानो को मृदा परीक्षण के आधार पर खाद एवं उर्वरको का प्रयोग करने हेतु अभियान चला कर जागरूक करने हेतु निर्देशित किया। इसी क्रम में जिला गन्ना अधिकारी के द्वारा 20-07-2024 से 63 कॉलम के प्रदर्शन शुरू होने के बारे में कृषको को जानकारी दी गई। इस मौके पर जेष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक रौज़ागाँव कपिल कुमार दीछित, सचिव गनौली अनिल कुमार एवं मिल अधिकारी दिनेश सिंह, अनिल शुक्ल, अजीत राय, हरिश्चंद्र शुक्ला, समिति पर्वेक्षक तथा सैकड़ो किसान उपस्थित रहे।