रुदौली विधानसभा क्षेत्र के मवई ब्लाक अंतर्गत बरतरा गांव में नीलगाय का एक शावक कुत्तों के डर से एक तालाब में कूद गया।जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।वही ग्रामीणों ने नीलगाय को बाहर निकालकर वन विभाग को सूचना दिया और पशु एम्बुलेंस को सूचना देकर घायल नीलगाय का इलाज कराया है।
आपको बता दें मवई ब्लाक के बरतरा गांव में शनिवार को एक नीलगाय के शावक को कुत्ते दौड़ा रहे थे जिसके डर से वह गांव की ओर भागा और तालाब में गिर गया जिससे उसकी जान कुत्तों से बची तो वहीं ग्रामीणों ने तालाब से बाहर निकलवा कर मामले की सूचना पशु चिकित्सा एम्बुलेंस व वन विभाग की टीम को दिया है।जब सूचना पशु चिकित्सा हेल्पलाइन 1962 पर दी गई तो मौके पर पशु चिकित्सा एम्बुलेंस के सहायक प्रमोद शर्मा,डॉ देवेंद्र कुमार और दिवाकर के अलावा वनरक्षक भगवती प्रसाद यादव ने पहुँचकर घायल नीलगाय का इलाज कराया है।मवई वन ब्लाक के फारेस्टर नरेंद्र राय ने बताया कि मौके पर वनरक्षक भगवती प्रसाद यादव को भेजा गया है जो पशु चिकित्सकों को बुलाकर नीलगाय का इलाज करा रहे हैं उन्होंने बताया कि जंगली नीलगाय को कुत्ते दौड़ा रहे थे जिसके डर से वो तालाब में कूद गया था जिससे वह घायल हो गया है।